Recent Posts

6/recent/ticker-posts

Parliament Free Mock Test - संसद से संबंधित महत्वपूर्ण मॉक टेस्ट - Indian Polity Mock Test

Parliament Free Mock Test - संसद से संबंधित महत्वपूर्ण मॉक टेस्ट - Indian Polity Mock Test

<img src="https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEh0HL1rKChK0IMhC6poU9C9Kv-O9iYWcC6XNoeUZfGCheBGyQJacMiA0GWwZkhrP8vZ3yqNf_L7HYiG1TAScPNNiijM3Jdw0HmfIaiHUC7U8SHFuuag1SxCGscEKe8wUQA-MVsDcrlCJpgpyLXCXhVxUhOsCydqsmHp6Y_TuCQIypmsm93R3TsWXG5qN8Q/s320/Parliament_Part_01.jpeg=w352-h198-p-k-no-nu" alt="Parliament Free Mock Test - संसद से संबंधित महत्वपूर्ण मॉक टेस्ट - Indian Polity Mock Test">
Parliament Part 01 - Polity Mock Test

नमस्कार दोस्तों, कैसे है आप सब? आशा करती हूँ आप सब बहुत अच्छे होंगे और अपनी तैयारी बहुत अच्छे से कर रहे होंगे। दोस्तों, अक्सर प्रतियोगी परीक्षाओं में इतिहास से संबंधित सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर पूछे जाते है इसीलिए आज के इस Most Imporatant पोस्ट में "Parliament Free Mock Test - संसद से संबंधित महत्वपूर्ण मॉक टेस्ट - Indian Polity Mock Test" जिससे पिछले कई परीक्षाओं (जैसे :- CETET, UPTET, SSC GD, RRB, CUTE, NTPC, SSC, UPSC, BPSC, IBPS, & All Exams) में प्रश्न पूछे गए है।

अगर आप अच्छा अंक लाना चाहते है, तो इस मॉक टेस्ट देने से पहले एक बार नीचे दिए हुए प्रश्न उत्तर अवश्य पढ़ें ताकि आप बहुत अच्छा स्कोर के साथ साथ सभी प्रश्न उत्तर याद भी कर लें। 

परीक्षार्थियों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश :-

  • सभी प्रश्नों का उत्तर देना अनिवार्य है। 
  • सभी प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं कए लिए काफी महत्वपूर्ण है। 
  • मॉक टेस्ट सीरीज में कुल 20 प्रश्न दिए गए है, जिसमें से आपको 15+ सही उत्तर देना है। 
  • अगर आप 20 सवाल में से 15+ सही जवाब देते है तो आपको उत्तीर्ण माना जाएगा। 
  • अगर आप दिए गए स्कोर से कम अंक प्राप्त करते हैं तो आपको अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए अधिक पढ़ने की आवश्यकता है। 
  • यह मॉक टेस्ट सीरीज प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण है। 
  • सभी प्रश्न में किसी एक विकल्प को चुन्ना होगा। 
  • एक प्रश्न सही होने पर आपको एक स्कोर प्राप्त होगा, अगर आप एक प्रश्न को छोड़ते है, तो प्राप्त स्कोर से एक अंक काट लिया जाएगा। 


Start The Quiz


Time's Up
score:

Total Questions:

Attempt:

Correct:

Wrong:

Percentage:


Parliament Free Mock Test - संसद से संबंधित महत्वपूर्ण मॉक टेस्ट - Indian Polity Mock Test


Q. राष्ट्रपति आंग्ल-भारतीय समुदाय से कितने सदस्यों को नामित कर सकता है, यदि वह इस राय का है कि लोक सभा में इस समुदाय का पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं है ?

Ans - 2


Q. संविधान के किस संशोधन ने लोक सभा के सदस्यों की संख्या 525 से बढ़ाकर 545 कर दी ?

Ans - 31 वें संशोधन ने


Q. राज्य विधान सभाओं में आंग्ल-भारतीय समुदाय के लिए प्रतिनिधित्व का प्रावधान भारत के संविधान के किस अनुच्छेद द्वारा किया गया है ?

Ans - अनुच्छेद 333


Q. लोक सभा के लिए चुनाव में निर्वाचित होने के लिए किसी व्यक्ति के लिए न्यूनतम आयु सीमा है-

Ans - 25 वर्ष


Q. लोक सभा और राज्य सभा में गणपूर्ति संख्या है-

Ans - कुल सदस्य संख्या का 1/10


Q. लोक सभा के कम से कम कितने सत्र बुलाए जाते हैं ?

Ans - वर्ष में दो बार


Q. कौन-सा राज्य सबसे अधिक प्रतिनिधि लोक सभा में भेजता है ?

Ans - उत्तर प्रदेश


Q. भारत के संविधान में निर्धारित किए गए लोक सभा में सदस्यों की संख्या अधिकतम हो सकती है - 

Ans - 552


Q. उत्तर प्रदेश के बाद लोक सभा में सर्वाधिक स्थानों का आवंटन किया गया है-

Ans - महाराष्ट्र को


Q. लोक सभा के अध्यक्ष को कैसे हटाया जा सकता है-

Ans - लोक सभा के सभी सदस्यों के बहुमत से पारित संकल्प के द्वारा


Q. भारत के संविधान के अनुच्छेद 82 के अनुसार, लोक सभा की सीटों का राज्यों के मध्य आवंटन... जनगणना के आधार पर है।

Ans - 1971


Q. संविधान का निम्न अनुच्छेदों में से कौन एक उपबंधित करता है कि मत बराबर होने की दशा में लोक सभा के अध्यक्ष का मत निर्णायक होगा और वह उसका प्रयोग करेगा ?

Ans - अनुच्छेद 100


Q. लोक सभा की वर्तमान सदस्य संख्या क्या है ?

Ans - 545


Q. लोक सभा का पहला आम चुनाव कब हुआ था ?

Ans - 1952 में


Q. राज्य सभा के लिए नामित प्रथम फिल्म अभिनेत्री कौन थी?

Ans - नरगिस दत्त


Q. लोक सभा में राज्यों को किस आधार पर सीटें आवंटित होती है ?

Ans - जनसंख्या


Q. लोक सभा का कोरम कुल सदस्य संख्या का कितना होता है ?

Ans - 1/10


Q. राज्य सभा द्वारा लोकसभा को धन विधेयक कितने समय में लौटा दिये जाने चाहिए?

Ans - 14 दिन


Q. 'शून्य काल' (Zero Hour) क्या है?

Ans - जब सदन में अतिमहत्त्वपूर्ण मामलों पर विचार होता है


Q. लोक सभा की प्रथम महिला अध्यक्ष कौन हैं ?

Ans - मीरा कुमार


Q. संघीय क्षेत्रों को प्रतिनिधित्व प्राप्त है-

Ans - संसद के दोनों सदनों में


Q. प्रो-टेम स्पीकर का कर्त्तव्य होता है-

Ans - सदस्यों को शपथ दिलाना


Q. भारत में किस राज्य का लोकसभा व राज्यसभा में प्रतिनिधित्व सर्वाधिक है ?

Ans - उत्तर प्रदेश


Q. लोक सभा अध्यक्ष (स्पीकर) अपने 'कॉस्टिंग' का प्रयोग केवल करते हैं-

Ans - जब वोट बराबर-बराबर होने के नाते 'टाई' (Tie) हो


अंतिम शब्द :-

अगर आप गवर्नमेंट जॉब की तैयारी कर रहे है तो आप हमारे फेसबुक पेज और टेलीग्राम ग्रुप में जुड़ जाइए क्योंकि उसमें मैं Daily करेंट अफेयर्स तथा आने वाली सरकारी नौकरी से संबंधित अपडेट और Previous Year Question Paper और गवर्नमेंट जॉब की तैयारी से संबंधित स्टडी Material Provide करती हूँ  वह भी बिल्कुल फ्री में आप मुझे सोशल मीडिया पर फॉलो कर लीजिए। 

Telegram Channel - Click Here

मैं आशा करती हूँ आप सभी को यह सामान्य ज्ञान के "Parliament Free Mock Test - संसद से संबंधित महत्वपूर्ण मॉक टेस्ट - Indian Polity Mock Testपसंद आए होंगे और आप सभी ने सारे प्रश्न आसानी से याद कर लिए होंगे। यह सभी प्रश्न बहुत महत्वपूर्ण है इसीलिए अपने दोस्तों के साथ ओर अपने सभी स्टडी ग्रुप में शेयर जरूर कीजिएगा, जिससे आप सभी विद्यार्थियों की मदद हो सके। 

Post a Comment

0 Comments